मटरु की बिजली अब करेगी आमिर के साथ पीके!

आमिर खान के साथ साथ अनुष्का शर्मा भी पीके फिल्म में काफी महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं। सथ ही उन्हें रणबीर कपूर के साथ अनुराग कश्यप फिल्म का भी ऑफर मिला है। इस फिल्म का नाम है बॉम्बे वेलवेट। लेकिन अनु्ष्का शर्मा का ध्यान अभी भी उनके मटरु यानि कि इमरान खान में ही अटका हुआ है। कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा को जब भी वक्त मिलता है वो मटरु के बारे में ही बात करती रहती हैं।
राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके को लेकर अनुष्का इतना उत्साहित हैं कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि ये फिल्म आमिर खान की अब तक की हिट फिल्म 3 इडियट्स से भी बेहतर होगी और बॉक्स ऑफिस पर भी हिट होगी। पीके में अनुष्का शर्मा के साथ आमिर खान और अरशद वारसी भी हैं। अनुष्का से उनकी सुंदरता का राज पूछने पर अनुष्का शर्मा ने कहा मैं जब शूटिंग नहीं कर रही होती हूं तो मेकअप नहीं लगाती और खूब पानी पीती हूं। आप जो भी महसूस करते हैं वहीं आपके चेहरे पर आता है।


Click it and Unblock the Notifications