वामिका की पहली तस्वीर ट्रेंड होने के बाद अनुष्का ने डाला पोस्ट और फिर से की गुज़ारिश, वायरल हो रहे हैं memes

अनुष्का शर्मा, कल विराट कोहली का मैच देखने गईं। इंडिया Vs साउथ अफ्रीका मैच के दौरान, विराट कोहली ने अपने अर्द्ध शतक को अपनी बेटी वामिका के नाम किया। इस मौके पर वामिका और अनुष्का, स्टैंड से विराट के लिए तालियां बजाती दिखाई दीं। और इसी मौके पर स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स ने वामिका की पहली तस्वीर कैमरों में कैद की।

कुछ ही मिनटों में वामिका पूरे देश में ट्रेंड कर रही थीं क्योंकि अब तक विराट और अनुष्का ने वामिका का चेहरा मीडिया से छिपा कर रखा था। लेकिन आज सुबह जब अनुष्का और विराट को पता चला कि उनकी बेटी की तस्वीरें हर जगह वायरल हैं और एक बार फिर उन्होंने एक पोस्ट किया।

anushka-sharma-brutally-trolled-after-requesting-to-not-circulate-vamika-s-pictures-from-live-match

लेकिन इस बार उनका पोस्ट पढ़कर फैन्स और मीडिया दोनों ही झल्ला गए। दरअसल, अनुष्का को जब पता चला कि मीडिया में हर जगह उनकी बेटी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं तो उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा - हमें अभी एहसास हो रहा है कि कल स्टेडियम में हमारी बेटी की तस्वीरें ली गईं और वो वायरल हो चुकी हैं। हम बताना चाहते हैं कि ये गलती से हुआ है और हम नहीं जानते थे कि हम कैमरे पर हैं।

वामिका की तस्वीरों के लेकर अभी भी हमारे उसूल वहीं हैं और हम गुज़ारिश करेंगे कि पहले की ही तरह अगर आप हमें इसमें सहयोग दे पाएं। कारण हम आपको पहले ही बता चुके हैं। इस गुज़ारिश के बाद से ही लोग अनुष्का और विराट को ट्रोल कर रहे हैं।

विराट - अनुष्का - वामिका memes

विराट - अनुष्का - वामिका memes

एक यूज़र ने BCCI और ICC को टैग कर के लिखा - क्रिकेट ही बंद कर दो जब तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस बात से कंफर्टेबल नहीं हो जाते कि उनकी तरह, उनकी बेटी की भी तस्वीरें खिंच ही जाएंगी और ये नॉर्मल है।

स्टेडियम लेकर क्यों गईं?

स्टेडियम लेकर क्यों गईं?

एक यूज़र ने लिखा - नेशनल गर्ल चाईल्ड डे के मौके पर मैं वामिका को ढेर सारा सम्मान देते हुए ये बात कह रहा हूं कि अगर अनुष्का को अपनी बेटी की निजता की इतनी चिंता थी तो उन्हें अपनी बेटी को लेकर स्टेडियम में आना ही नहीं चाहिए था जहां 150 कैमरा मैच कवर कर रहे हैं। जो ज्ञान आप देते हैं, उस पर अमल करना भी सीखिए।

138 करोड़ भारतीयों की चिंता ना करें

138 करोड़ भारतीयों की चिंता ना करें

एक और यूज़र ने BCCI और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि जब भी अनुष्का शर्मा स्टेडियम में आती हैं, भारतीय क्रिकेट टीम का कोई भी मैच प्रसारित ना करें। ये उनकी निजता का सवाल है। बाकी के 138 करोड़ भारतीय, किसी भी वेबसाईट पर मैच का स्कोर पता कर लेंगे।

हरमाईनी का जादू

हरमाईनी का जादू

एक और यूज़र ने हैरी पॉटर फिल्मों की जादूगरनी हरमाईनी ग्रेंजर की तस्वीर के साथ लिखा - वामिका को देखने वाले हर इंसान की तरफ, अनुष्का इसी जादुई छड़ी के साथ पहुंच रही हैं और सबकी याद्दाश्त ही गायब कर देंगी।

बन जाओ गांधारी

बन जाओ गांधारी

एक और यूज़र ने लिखा - अनुष्का शर्मा चाहती हैं कि जब वो वामिका को लेकर मैच में पहुंचे तो पूरा स्टेडियम इस तरह से मैच देखे।

कुछ नहीं बदला है

कुछ नहीं बदला है

एक और यूज़र ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - वामिका की तस्वीर जारी होने से पहले और बाद में पृथ्वी की एक तस्वीर।

हम रेडियो पर ही मैच सुन लेंगे

हम रेडियो पर ही मैच सुन लेंगे

एक और यूज़र ने BCCI को टैग करते हुए गुज़ारिश की और कहा कि जब तक वामिका बड़ी नहीं हो जाती हैं सारे मैच वर्क फ्रॉम होम मोड पर खिलाए जाने चाहिए और इनका टेलीकास्ट केवल रेडियो पर होना चाहिए जिसके कि विराट के परिवार की निजता का ध्यान रखा जा सके।

लूडो का आयोजन

लूडो का आयोजन

एक और यूज़र ने लिखा कि जब तक वामिका इंटर पास नहीं कर लेती है तब तक के लिए ICC को लूडो मैच का आयोजन करवाना चाहिए।

बेहद खुश थे फैन्स

बेहद खुश थे फैन्स

गौरतलब है कि इंडिया Vs साउथ अफ्रीका मैच से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका की पहली तस्वीर देखने के बाद से ही फैन्स काफी खुश थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X