..................... anushka sharma brutally troll after india looses WTC final fans says panauti for virat kohli - Hindi Filmibeat

सबसे पनौती औरत.. हीरा भी छू ले तो कोयला बन जाए, WTC Final में भारत की हार पर अनुष्का शर्मा की आई आफत

Anushka Sharma

Anushka Sharma WTC Final: भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बेहद बुरी हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से भारत को हरा दिया है और जीत पर कब्जा जमा लिया है। इस हार से भारत क्रिकेट फैंस काफी निराश है और गुस्से में इस हार का ठीकरा विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा पर फोड़ रहे हैं।

ट्रोल हो रही हैं अनुष्का शर्मा

दरअसल, अनुष्का शर्मा ये मैच देखने के लिए पहुंची थीं और स्टेडिम में ही मैजूद थीं। ऐसे में नेटिजंस का मानना है कि जब जब अनुष्का शर्मा स्टेडियम में हेती हैं तो विराट तो खराब प्रदर्शन करते ही है साथ ही भारत भी बुरी तरह से हारता है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो अनुष्का शर्मा को कोहली के लिए पनौती तक बता रहे हैं।

Recommended Video

WTC Final: Anushka Sharma, Virat Kohli के Out होने पर हुईं बुरी तरह Troll, Fans बोले- ये Panauti...!

कोहली मैच के पांचवें दिन रविवार को भारत की दूसरी पारी में 49 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके लगाए। कोहली के आउट होने के बाद अनुष्का उदास हो गईं। उनकी कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की गई हैं।

उनकी तस्वीरों को शेयर करने के साथ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया है। अनुष्का को लेकर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं। लंदन के ओवल में खेले गए इस मैच में भारत बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 469 रन बनाए। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 296 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी। इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 234 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह भारत को 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया की हार में उसकी बैटिंग काफी हद तक जिम्मेदार रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X