धमाकेदार टीज़र के साथ सुपरस्टार ने की 2018 की #HoliBooked...तीन फिल्मों का महाक्लैश
Recommended Video

अनुष्का शर्मा की परी की रिलीज़ और डिजिटल प्रमोशन काफी समय से दीपिका पादुकोण की पद्मावती के कारण रूका हुआ था। माना जा रहा था कि पद्मावती 9 फरवरी को रिलीज़ हो सकती है। 9 को अनुष्का पहले से ही आ रही थीं।
अब जब ये लगभग तय है कि पद्मावती, 25 को ही आ रही है, अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म परी की नई तारीख का एलान कर दिया है।

इस बार की होली, अनुष्का के साथ डरावनी होने वाली है। क्योंकि अनुष्का ने 2 मार्च का होली वीकेंड बुक कर लिया है। दिलचस्प ये है कि पहले ही इस वीकेंड पर धर्मा प्रोडक्शन्स की ड्राइव और विशेष फिल्म्स की हेट स्टोरी 4 की बुकिंग है।
ऐसे में 2 मार्च को तीन फिल्में क्लैश हो रही हैं। परी में अनुष्का के साथ परमब्रत चटर्जी हैं तो ड्राइव में सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ दिखाई देंगे। वहीं हेट स्टोरी 4 में करण वाही और उर्वशी रौतेला साथ नज़र आने वाले हैं।
हालांकि अनुष्का की परी के अलावा, बाकी दोनों फिल्मों की कोई लेटेस्ट अपडेट नहीं है। ऐसे में अनु्ष्का के लिए ये होली हैप्पी वाली होली हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications