ऐसा क्या है 'बांबे वेलवेट' में .. जो रो पड़ी अनुष्का..
अक्सर फिल्मी कलाकारों के बारे में सुना जाता है कि वो फिल्म शूट खत्म होते-होते एकदम से दुखी हो जाते हैं.. या गमगीन हो जाते हैं. जिसके पीछे कारण बताया जाता है कि अच्छा कलाकार वो ही होता है जो किरदार को अपने से जोड़ लेता है। 23-24 घंटे लगातार शूट करने वाले कलाकार.खुद को भूलकर किरदार को जीने लगते हैं जिसके कारण जब वो शूट खत्म होता है तो वो दुखी हो जाते हैं।
कुछ ऐसा ही हुआ सेक्सी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जो फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म बांबे वेलवेट की आखिरी शूटिंग पूरी करते ही भावुक हो गईं। उन्होंने फिल्म में एक जैज गायिका की भूमिका निभाई है।
अनुष्का के फिल्म 'बांबे वेलवेट' की आखिरी शूटिंग पूरी करने के बाद फिल्म की पूरी टीम ने अनुष्का को शैंपेन की बोतल, फूलों का गुलदस्ता और केक भेंट में दिया। जिस पर लिखा था, 'धन्यवाद रोजी। हमारी स्टार गायिका को बहुत सारी शुभकामनाएं।'
अनुष्का ने ट्विटर पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, "कल रात (सोमवार) 'बांबे वेलवेट' की शूटिंग पूरी हो गई। अब तक की सबसे अच्छी फिल्म टीम से विदा लेना बेहद मुश्किल हो रहा था। यह पल मेरे लिए बेहद खास था।" फिल्म में अनुष्का के हीरो अभिनेता रणबीर कपूर हैं तो वहीं फिल्म का एक दिलचस्प किरदार रवीना टंडन भी प्ले कर रही हैं।
आईये आपको दिखाते हैं 'बांबे वेलवेट' के अंतिम शूट वाले दिन की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications