अनुष्का शर्मा बनीं स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन गई हैं।

By Shivani Verma

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बन गई हैं। शहरी विकास मंत्रालय ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान के हिस्से के रूप में चुना है।

बताया जाता है कि ग्रामीण भारत और कस्बों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत अनुष्का शर्मा को लेकर नई मुहिम शुरू होगी, जिसमें अनुष्का देश भर में इस अभियान के प्रचार-प्रसार का हिस्सा होंगी।

anushka-sharma-becomes-the-female-face-pm-modi-s-swachh-bharat-abhiyan

अनुष्का की प्रसिद्धी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनाया है। अब अनुष्का महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करती नजर आएंगी। इससे पहले विद्या बालन घर-घर में शौचालय का प्रमोशन करती आईं हैं। अब अनुष्का भी इसी तरह प्रमोशन करेंगी।

CONFIRM: यहां जानें 'गोलमाल 4' की पूरी CAST.. रोहित शेट्टी धमाका तैयार!

खबर है कि अनुष्का ने इसके लिए दो वीडियो शूट भी कर लिए हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन भी इस अभियान के बड़े चेहरे हैं। अनुष्का को चुनने का मकसद ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक यह संदेश पहुंचाना है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में रह रही महिलाओं को जागरुक करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X