..................... Exclusive: Anushka Sharma became Internet Queen Because of dirty Sunny Leone | Exclusive: सन्नी के ही कारण अनुष्का बनी इंटरनेट क्वीन - Hindi Filmibeat

Exclusive: सन्नी के ही कारण अनुष्का बनी इंटरनेट क्वीन

पोर्न स्टार सन्नी लियोन के ही कारण अनुष्का शर्मा बनी इंटरनेट क्वीन... यह कहना हमारा नहीं बल्कि वनइंडिया के कुछ पाठकों का है जिनका कहना है कि सन्नी लियोन को पछाड़कर अनुष्का शर्मा इसलिए नंबर वन पर विराजमान हुईं हैं क्योंकि वो सन्नी लियोन के नक्शेकदम पर चल रही हैं। अनुष्का भी अश्लीलता पर उतर आयी हैं। वो भी अपनी हर एक फिल्म में लिपलॉक सींन दे रही हैं, बिकनी पहन रही हैं और तो और लिंगरी का फोटोशूट करवा रही हैं।

वह हर वो काम कर रही हैं जो कि पोर्न स्टार सन्नी किया करती हैं, बस सन्नी पोर्न स्टार के नाम से बदनाम हैं और अनुष्का को अभी यह उपाधि मिली नहीं हैं। चूंकि यह भारत है तो यहां यह मिल भी नहीं सकती है। लेकिन अनुष्का का काम भी अश्लीलता की हद पार कर चुका है। इसलिए अनुष्का ने सन्नी लियोन को पछाड़ कर इंटरनेट क्वीन का खिताब अपने नाम किया है जो कि बॉलीवुड के लिए शर्म की बात है।

आपको बता दें कि कैटलॉग पोर्टल ख्वाब डॉट काम द्वारा किए गए नये सर्वेक्षण के मुताबिक, दिसम्बर 2012 और जनवरी 2013 में स्त्रियों की श्रेणी में अनुष्का शर्मा को भारतीयों ने इंटरनेट पर सबसे अधिक ढूंढ़ा है।

पहले यह खिताब सन्नी लियोन के नाम था जिसके कारण भारतीयों की आलोचनाएं भी काफी हुई थीं। कहा जा रहा था कि भारतीय लोग छुप-छुप कर पोर्न फिल्मों को देखते हैं इसलिए सन्नी लियोन को खोजते हैं लेकिन अब इस बार अनुष्का को खोजकर लोगों ने सबका मुंह बंद करा दिया है। लेकिन पाठकों की बातों से लगता है कि वो इस के पीछे अनुष्का की सुंदरता नहीं अश्लीलता को मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X