डिलीवरी के 2 महीने बाद काम पर लौटी अनुष्का शर्मा, फिटनेस देखकर हो जायेंगे हैरान
बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से अपने काम पर लौट आयी हैं। अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने खुद की फिटनेस पर भी ध्यान दिया। नतीजा जो है वो तस्वीरों में साफ पता चलता है। कुछ समय पहले ये जानकारी मिली थी कि अनुष्का शर्मा मई से शूटिंग पर वापसी करेंगी।
लेकिन एक एड की शूटिंग के लिए उन्होंने अपना काम मार्च के अंत से ही शुरू कर दिया है। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जहां पर वह काफी फिट दिखाई दे रही हैं। अनुष्का इन तस्वीरों में काफी खुश दिखाई दे रही हैं। केजुएल ड्रेस में वह सिंपल और फिट दिखाई दे रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने लॅाकडाउन के दौरान खुद को घर पर रखा। उनकी आखिरी फिल्म जीरो में 2018 में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ काम किया था। बताया जा रहा है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक में देखा जा सकता है।
कुछ दिन पहले अपने काम पर वापसी को लेकर उन्होंने कहा था कि वह काम और परिवार के बीच बैलेंस बनाकर चलेंगी। 2 महीने वह अपने पति विराट कोहली का मैच देखने भी अपनी बेटी को साथ ले गईं। अनुष्का और विराट ने मीडिया से ये गुजारिश की है कि उनकी बेटी को कैमरे और सोशल मीडिया से दूर रखा जाए।
हाल ही में अनुष्का अपनी बेटी को गोदी में लेकर ले जाती हुई दिखाई दी थीं। बता दें कि जल्द ही अनुष्का शर्मा अपनी आगामी फिल्मों के काम पर भी वापसी करेंगी। लेकिन उनकी फिटनेस को देख लगता है कि वह प्रेग्नेंसी वेट को कम करने के लिए काफी मेहनत की है और आगे भी जारी रखेंगी।
( मानव मंगलानी ने इस तस्वीर को पोस्ट किया है)


Click it and Unblock the Notifications