केएल राहुल-विराट कोहली की Viral फोटो के पीछे बड़ा कारनामा करते दिखीं अथिया शेट्टी- अनुष्का शर्मा

भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने के साथ अपने परिवार के साथ भी पहुंची है। विराट कोहली की क्रिकेट टीम के साथी इंग्लैंड घूमने का भी मजा ले रहे हैं। अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ विराट कोहली के साथ वहां मौजूद हैं। वहीं केएल राहुत और अथिया शेट्टी भी इंग्लैंड घूम कर अपना वेकेशन मना रहे हैं।

केएल राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी इंग्लैंड में बेस्ट फोटोग्राफर बन गई हैं। इसका नजारा खुद केएल राहुल के इंस्टाग्राम से लेकर अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम तक दिखाई देता है। जहां पर अथिया शेट्टी की फोटो के पीछे बड़ी भूमिका है। केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिकेट टीम के कुछ खास दोस्त ईशात, विराट कोहली, मयंक और उमेश यादव के साथ एक स्टाइलिश पोज देते हुए तस्वीर पोस्ट की है।

Anushka Sharma, Athiya Shetty, Virat Kohli, Kl Rahul

वहीं इस फोटो के अगले पेज पर इन सभी लोगों के साथ बिहाइंड द सीन में महिलाएं नजर आ रही हैं। जहां पर उमेश यादव की पत्नी तान्या, ईशांत की पत्नी तान्या, मयंक अग्रवाल की पत्नी आशिता के साथ अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी भी मौजूद हैं। अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के साथ सभी की फोटो क्लिक की है।

अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी एक साथ इंग्लैंड में

अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी एक साथ इंग्लैंड में

अनुष्का शर्मा उनके बगल में खड़ी हैं। हालांकि केएल राहुल ने ये नहीं बताया है कि इस तस्वीर में अथिया हैं भी या नहीं, लेकिन अर्जुन कपूर ने कमेंट करके ये साफ कर दिया है कि वो भी अपनी अगली फोटो अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा से क्लिक करवायेंगे।

केएल राहुल की फोटो पर अर्जुन कपूर का कमेंट

केएल राहुल की फोटो पर अर्जुन कपूर का कमेंट

इस फोटो को पोस्ट करते वक्त केएल राहलु ने केवल इतना लिखा है कि दाएं तरफ स्वाइप करिए। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच भारतीय क्रिकेट टीम का ये फन अंदाज फैंस को भी पसंद आ रहा है। एक ने कमेंट किया है कि हर सफल आदमी के पीछे महिला होती है। कई लोगों ने हार्ट वाली इमोजी भी भेजी है। एक यूजर ने लिखा है कि आखिरकार साथ में एक फोटो मिल गई।

अनुष्का शर्मा की फोटोग्राफर बनीं अथिया शेट्टी

अनुष्का शर्मा की फोटोग्राफर बनीं अथिया शेट्टी

केएल राहुल की इस फोटो को इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने देखा है जो कि कुछ समय पहले ही पोस्ट की गई है। अथिया शेट्टी की दोस्ती इन दिनों अनुष्का शर्मा के साथ काफी जम रही है। अनुष्का शर्मा की फेवरेट फोटोग्राफर बन चुकी हैं अथिया शेट्टी। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक कई फोटो शेयर किए हैं जो कि इंग्लैंड के इसी दौरे की है।

अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में देखिए फोटो

अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में देखिए फोटो

जहां पर अनुष्का शर्मा की कुछ खास फोटो को अथिया शेट्टी ने कैमरे में कैद किया है। अनुष्का शर्मा ने इन फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि 10 हजार कदम और रास्ते में कुछ अच्छी तस्वीरें। पिक क्रेडिट अथिया शेट्टी। अथिया शेट्टी ने भी कुछ फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

अथिया शेट्टी इंग्लैंड फोटो पर अनुष्का का कमेंट

अथिया शेट्टी इंग्लैंड फोटो पर अनुष्का का कमेंट

अनुष्का शर्मा ने भी अथिया शेट्टी के लिए अपना प्यार बरसाया है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक साथ मैच के बीच एक दूसरे को समय भी दे रहे हैं। दोनों की बीते दिनों कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल के इंस्टाग्राम पोस्ट से ही पता चला है कि दोनों एक साथ इंग्लैंड में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X