लंदन में पति विराट कोहली के साथ कॉफी डेट पर पहुंची अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सामने आई खास तस्वीर

Virat Kohli Coffee Date With Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल होते रहते हैं, फैंस को दोनों की फोटोज काफी पसंद भी आती हैं। हाल ही में फिर से कपल की बहुत ही प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो लंदन की है। लंदन में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ कॉफी डेट पर गई हैं।
दरअसल इन दिनों विराट-अनुष्का लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं, जहां से उनकी एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई हैं। इस तस्वीर में दोनों कॉफी डेट एन्जॉय कर रहे हैं। अनुष्का की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
अनुष्का शर्मा औऱ विराट कोहली के लंदन ट्रिप की ये तस्वीर उनके एक फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें दोनों एक कैफे में अपनी कॉफी पीते दिखाई दिए, इस फोटो में अनुष्का एक ऑफ व्हाइट लॉन्ग-लेंथ शर्ट कोट में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
Virat Kohli and Anushka Sharma spotted at Street Side Cafe in London Today evening.❤️pic.twitter.com/kVEO4paFEA
— Akshat (@AkshatOM10) May 31, 2023
वहीं विराट डेनिम जैकेट पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं, दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं बात करें अनुष्का के लॉन्ग-लेंथ शर्ट कोट की तो उनका ये कोट Isabel Marant का है, आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का के इस कोट की कीमत 1148 डॉलर यानि 94,600 रुपए है।
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफ पसंद किया जा रहा है, फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन अब वो बहुत जल्द फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं. जो दिग्गज क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications