आदिपुरूष राम प्रभास को मिली सीता, अनुष्का शर्मा का रावण बन अपहरण करेंगे सैफ अली खान
ओम राउत की फिल्म आदिपुरूष इस समय सिनेमा का काफी महत्तावाकांक्षी प्रोजेक्ट बन चुका है। फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे और सैफ अली खान रावण के। अब खबर है कि फिल्म में सीता की खोज अनुष्का शर्मा पर जाकर रूकी है। ओम राउत ने अनुष्का को फिल्म का आईडिया सुनाया है और अनुष्का को ये बेहद पसंद आया।
अनुष्का ओम के इस पौराणिक कथा की ताने बाने को सुन दंग रह गईं और उनके साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जल्दी ही अनुष्का शर्मा इस पर साइन कर सकती है।

गौरतलब है कि अनुष्का जनवरी 2021 में मां बनने वाली हैं और आदिपुरूष उसके बाद ही फ्लोर पर जाएगी। वहीं शुरू के कुछ महीनों की शूटिंग उनके बिना ही की जाएगी जिसमें सैफ और प्रभास के घमासान के सीन होंगे। इसके बाद अनुष्का शूटिंग के लिए फिट और तैयार हो चुकी होंगी।


Click it and Unblock the Notifications