तैयार रहिए अनुष्का शर्मा के एक और ब्लॉकबस्टर के लिए..रिलीज डेट OUT
अनुष्का शर्मा की अगली आने वाली फिल्म फिलौरी की रिलीज डेट आ चुकी है। अब फिल्म में अनुष्का शर्मा हैं तो जाहिर है फिल्म अच्छी होगी।
इस साल की सबसे टॉप की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा निकली जिन्होंने सुलतान और ऐ दिल है मुश्किल जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं और अब तो अनुष्का शर्मा के होने मात्र से लोग समझ जाते हैं कि फिल्म अच्छी होगी। अनुष्का शर्मा की अगली फिलौरी की भी चर्चा काफी समय से है और अब फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है।
[सलमान का 'बेफिक्रे' स्टाइल..बिना इनविटेशन पहुंचे रजनीकांत से मिलने!]
जी हां फिल्म की रिलीज डेट को खुद अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर अनाउंस किया कि फिल्म अगले साल 24 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी समय से खबरें आ रही थी कि फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी लेकिन अब इसपर विराम लग गया है।

बहरहाल अनुष्का शर्मा की इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांज भी हैं। दिलजीत दोसांज इसके पहले उड़ता पंजाब में इंस्पेक्टर की भूमिका में थे और लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था।
अनुष्का शर्मा के फैन्स के लिए भला इससे अच्छी और क्या खबर हो सकती है अनुष्का की अगली फिल्म आने में भी काफी ज्यादा समय नहीं बचा है।


Click it and Unblock the Notifications
