DETAILS: 'सुल्तान' से आगे निकल चुकी हैं अनुष्का शर्मा.. ये रहा सबूत!
'सुल्तान' की बेजोड़ सफलता के बाद अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। जी हां, यह अनुष्का की होम प्रोडक्शन फिल्म होगी- फिल्लौरी.. अनुष्का ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्लौरी 31 मार्च 2017 को रिलीज होगी।

फिल्लौरी में हीरोइन होंगी अनुष्का शर्मा और उन्होंने लीड के लिए दिलजीत दोसांझ और लाइफ ऑफ पाई फेम सूरज शर्मा को साइन कर लिया है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं डेब्यू डायरेक्टर अंशय राय और फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होगी।
OUCH.. तो अनुष्का शर्मा से नाराज़ हैं सलमान खान.. लेकिन क्यों!
अनुष्का ने ट्विटर पर फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा की है। अफवाहों की मानें तो इस फिल्म में अनुष्का भूत बनी हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने बताया था कि फिल्लौरी एक टिपिकल पागलपन से भरी पंजाबी शादी होगी, जिसे पूरा करने में 100 साल लग जाएंगेे।
''मैं शाहरूख के साथ एक 'जबरदस्त' रोमांटिक फिल्म करना चाहती थी....''
हम्मम.. वैसे फिल्लौरी के पहले अनुष्का शर्मा हमें करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और रणबीर कपूर होंगे। कोई शक नहीं कि अनुष्का फैंस को एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में देती जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
