विराट कोहली के साथ निजी तस्वीर देख भड़की अनुष्का शर्मा- मेरी प्राइवेसी पर हमला, अब इसे बंद करो
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। ऐसे में दोनों जहां एक साथ नजर आते हैं कैमरा का फोकस उन पर होता है। कई बार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कैमरे के लिए पोज देते हुए भी नजर आते हैं।
लेकिन इस बार अनुष्का शर्मा ने खुद की प्राइवेसी को भंग करने का आरोप न्यूज साइट, फोटोग्राफर्स और पब्लिकेशन पर लगाया है। एक न्यूज साइट ने अनुष्का और उनके पति विराट कोहली के बालकनी में बैठकर समय बिताने वाली निजी तस्वीर को प्रकाशित कर दिया।

अनुष्का और विराट को इस बात की खबर नहीं थी कि दोनों की तस्वीर कैमरे में कैद हो रही है। प्रकाशन ने फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। साथ ही उस पर वॅाटरमार्क भी मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications