..................... Anushka- Virat ने शादी की सालगिरह पर दिए रोमांटिक पोज Anushka Sharma and Virat Kohli's Sixth Wedding Anniversary, Romantic Pictures viral - Hindi Filmibeat

Anushka- Virat ने शादी की सालगिरह पर दिए रोमांटिक पोज, तस्वीरें देखकर लोग बोले- 'लुकिंग लाइक वॉव'

anushka sharma, virat kohli

Anushka Virat Wedding Anniversary- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को इंडिया के बेस्ट कपल्स की लिस्ट में अगर सबसे ऊपर रखा जाएगा तो गलत नहीं होगा। इस वक्त दोनों अपनी छठवीं शादी की सालगिरह को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

जमकर पार्टी करने के बाद अपनी इंस्टाग्राम पर दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। एक पोस्ट अनुष्का शर्मा ने किया है जिसमें वो विराट कोहली के साथ पोज दे रही हैं। अनुष्का ने विराट के गले में हाथ डाला हुआ है और काफी खुश दिख रही हैं।

इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन लिखा, ''प्यार और दोस्तों और परिवार से भरा दिन, ग्राम के लिए पोस्ट करने में बहुत देर हो गई? मेरे नंबर एक के साथ का 6+♾️.'' इसके बाद ये तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है। इसके अलावा एक तस्वीर विराट कोहली ने भी साझा की है।

इस तस्वीर में आगे खड़े हैं जबकि अनुष्का ने पीछे की तरफ खड़े होकर कंधे में हाथ डाला है। दोनों की ये तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो रही हैँ। लोग उनको शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बिल्कुल वाह लग रहा है।''

एक का कहना था, ''आप दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहे।'' एक का कहना, ''सेक्सी लग रहा है मेरा भाई।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है बेस्ट कपल।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

इसके पहले पार्टी की इनसाइडर तस्वीरें सामने आईं थीं जिसमें उनके कुछ करीबी नजर आए थे। अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर एक दूसरे के साथ कपल गोल देते नजर आते हैं। यह कपल 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधा था।

अक्सर देखा जाता है कि वो दोनों एक साथ धमाका करते हुए नजर आ जाते हैं। फिलहाल आप देखिए अनुष्का और विराट का ये पोज जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...

Read more about: anushka sharma virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X