..................... Anushka Sharma and Virat kohli share daughter vamika Photo celebrate her birthday। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शेयर की बेटी वामिका की तस्वीर - Hindi Filmibeat

2 चोटी में पिता विराट कोहली के साथ बेटी वामिका की मस्ती, अनुष्का शर्मा ने बोला- मेरा पूरा दिल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक बार फिर से अपने परफेक्ट फैमिली की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पहले से ही मीडिया और फैंस के साथ अपनी बेटी की तस्वीर शेयर नहीं की है। इस बार फिर से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका की एक झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है।

साथ ही बेटी वामिका के लिए एक प्यारा सा पोस्ट भी लिखा है। अनुष्का शर्मा ने मां बनने के बाद फिल्मों से ब्रेक लेकर केवल बेटी पर ध्यान दे रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कई दफा कैमरे के सामने बेटी के साथ दिखाई दे चुके हैं। कुछ समय पहले ही अनुष्का ने बेटी वामिका की एक झलक दिखाई थी।

Anushka Sharma, Virat Kohli,

इस बार फिर से अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका और पति विराट कोहली की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। जहां पर विराट कोहली बेटी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में वामिका दो चोटी के साथ पिता विराट कोहली की तरफ देखते हुए नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में विराट कोहली छोटी सी वामिका के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वामिका प्ले एरिया में गेंदों के बीच बैठी हुई हैं। विराट उसे प्यार से बुलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बार भी अनुष्का ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस तस्वीर पर अपना प्यार दिखाते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि एक ही फ्रेम में मेरा पूरा दिल।

अनुष्का शर्मा ने बेटी की दो तस्वीर शेयर की

अनुष्का शर्मा ने बेटी की दो तस्वीर शेयर की

फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस तस्वीर पर कमेंट करते जा रहे हैं। अभी तक इस तस्वीर को 3 करोड़ से अधिक लोग पसंद कर चुके हैं। इससे पहले भी अनुष्का शर्मा ने बेटी की दो तस्वीर शेयर की थी। एक में वामिता पिता विराट कोहली के साथ नजर आई। दूसरी तस्वीर में अनुष्का शर्मा ने बेटी को गोद में लिया है।

बेटी के लिए अनुष्का शर्मा का प्यार

बेटी के लिए अनुष्का शर्मा का प्यार

अनुष्का शर्मा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि उसकी एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है। मुझे उम्मीद है कि हम उस प्यार पर खते उतर सकते हैं जिसके साथ आप हमें देखते हैं। हमारी छोटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X