लंदन की सड़क पर बेटी वामिका के साथ ऐसे नजर आयीं अनुष्का शर्मा, इंटरनेट पर Leak हुईं फोटो
बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने के साथ ही बेटी वामिका के साथ कई बार नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी की झलक कैमरे के सामने या फिर इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए नहीं दिखाई है। अनुष्का शर्मा का सारा फोकस इस वक्त बेटी पर है। वो फिल्मों से दूर रहकर बेटी के साथ हर पल मौजूद रहकर मां होने की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं।
एक बार फिर से वह अपनी बेटी के साथ लंदन टूर पर निकल गई हैं। इसकी कुछ फोटो लीक हुई हैं, जहां फैंस फिर से ये कोशिश कर रहे थे कि वामिका की झलक दिखाई देती है या नहीं? जून के पहले वीक में ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी के साथ लंदन पहुंच गए थे।

अनुष्का ने टूर के दौरान कई फोटोज शेयर किए हैं। इस वायरल फोटो में आप देखेंगे कि अनुष्का हैं और स्टोलर में उनकी बेटी वामिका हैं। हर बार की तरह इस बार भी वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











