शादी तो हो गई..जानिए हनीमून के लिए कहां गए विराट-अनुष्का
Recommended Video

लंबे अफेयर के बाद आखिराकार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में शादी रचाई। दोनों की शादी से क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों के फैन्स बहुत ही अधिक खुश हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुई और अभी भी हो रही है। लेकिन फिलहाल ताजा अपडेट ये है कि फिलहाल दोनों कपल हनीमून के लिए रवाना हो चुके हैं।
जी हां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हनीमून के लिए रोम रवाना हो चुके हैं। वो फिलहाल रोम में रहेंगे और सीधे भारत आएंगे। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 21 दिसंबर को दिल्ली में और 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे जिसमें कई जाने माने चेहरे शामिल होंगे।

4 जनवरी को दोनों भारत में कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इटली में 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे। शादी में उनके कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। फिलहाल ये कपल रोम में हैं और उनके फैन्स उम्मीद कर रहे हैं वो अपनी कुछ खास तस्वीरें जरुर शेयर करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications