राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्का- विराट को भी मिला न्योता, 22 जनवरी को अयोध्या पहुचेंगे सेलेब्स

Anushka Sharma, Virat Kohli, ram mandir

Anushka Sharma and Virat Kohli: देश में इस वक्त राम मंदिर को लेकर ही चर्चाएं चल रही हैं। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाला राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हर तरफ हलचल है, इस कार्यक्रेम के लिए तैयारियां जोरो पर चल रही हैं। इस खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई सारे सेलेब्स, किक्रटरों और राजनेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। अब हाल ही में आयोध्या के समारोह में शामिल होने के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भी निमंत्रण मिला है।

22 जनवरी के लिए अनुष्का और विराट को मिला न्योता-

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश और दुनिया में कई सारे लोगों को खास न्योता भेजा जा रहा है। इसी बीच अब अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली को उद्धाटन समारोह में शामिल होने का इंवीटेशन मिल गया है। जाहिर है कि इससे पहले कई सारे दूसरे सेलेब्स औऱ किक्रेटरों को भी ये न्योता मिला है।

सोशल मीडिया पर इस खास समारोह में शामिल होने का न्योता लेते हुए दोनों की एक फोटो सामने आई है जिसमें कपल इंवीटेशन कार्ड लिए पोज देता दिख रहा है। कपल को हाथ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कॉर्ड लिए कैमरे के लिए पोज करते देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर का अलारकली सूट पहने दिखाई दे रही हैं। माथे पर बिंदी लगा, मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ वे काफी सिंपल और खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं विराट कोहली डेनिम शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहने नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह 22 जनवरी को होना है। इससे पहले की रस्में 16 जनवरी, यानी आज से शुरू हो गई हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी की मानें तो राम मंदिर के द्वार 23 जनवरी से आम लोगों के दर्शन के लिए खुल जाएंगे।

कई सेलेब्स और क्रिकेटरों को मिला 22 जनवरी का न्योता-

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से पहले कई सारे सेलेब्स और किक्रेटरों को ये न्योता मिल चुका है। हाल ही में किक्रेटर धोनी और सिंगर आशा भोसले को भी न्योता मिला था। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ, अरुण गोविल और अजय देवगन को भी समारोह में शिरकत करने के लिए कार्ड मिला है। वहीं साउथ के कई सुपरस्टार्स को भी प्राण प्रतिष्ठा का बुलावा भेजा गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X