..................... अनुष्का शर्मा- विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान | Anushka Sharma and Virat Kohli expecting their first child, announces pregnancy - Hindi Filmibeat

GOOD News: अनुष्का शर्मा- विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, एक तस्वीर के साथ दी खुशखबरी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर किया है। जी हां, विराट- अनुष्का के घर नन्हा मेहमान आने वाला है और दोनों सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। अनुष्का ने एक तस्वीर पोस्ट की है और बताया कि अगले साल जनवरी में माता-पिता बनेंगे। कोई शक नहीं फैंस इस घोषणा से बेहद खुश हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा- .... और फिर हम तीन होंगे। जनवरी 2021 में नन्हा मेहमान आने वाला है।

Anushka Sharma

पिछले कुछ समय से अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें सोशल मीडिया पर थीं। दरअसल अनुष्का को मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद इस बात के कयास लगाये जाने लगे कि अनुष्का गर्भवती हैं। लेकिन उन्होंने इस बात को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।

इस खुशखबरी को पढ़कर अनुष्का- विराट के प्रशंसक बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे हैं। और सभी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों के ही फैंस इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं। जाहिर है अनुष्का- विराट देश के सबसे चहेते कपल में से एक हैं। 2018 दिसंबर में आई फिल्म ज़ीरो के बाद फिलहाल अनुष्का अभिनय की जगह प्रोडक्शन हाउस में व्यस्त नजर आ रही हैं।

बता दें, कुछ ही दिनों पहले करीना कपूर- सैफ अली खान और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X