विराट-अनुष्का का Go-Green कार्ड..तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे आप
Recommended Video

आखिरकार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने लंबे अफेयर के बाद शादी कर ली। दोनों ही अपने करियर की ऊंचाई पर हैं और बहुत ही अच्छा कर रहे हैं। 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फिलहाल रोम में हनीमून मना रहे हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने रिसेप्शन के इनविटेशन को बिल्कुल इको-फ्रेंडली कार्ड रखा है। ये वाकई काफी खूबसूरत है। इसे देखकर आप भी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे। इसे महेश भट्ट ने शेयर किया है। आप भी डालिए इसपर एक नजर।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दिल्ली में 21 दिसंबर और मुंबई में 26 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन दे रहे हैं। दिल्ली में दिए जा रहे रिसेप्शन में ज्यादातर सगे संबंधी शामिल होंगे और मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स के शामिल होने की उम्मीद है।
फिलहाल अनुष्का शर्मा और विराट कब वापस भारत आएंगे इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन रिसेप्शन के बाद 4 जनवरी को वो भारत में कोर्ट मैरिज कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications