टीम इंडिया के होटल के कमरे के बाहर दिखा अनुष्का शर्मा-विराट की बेटी का नेम प्लेट, फोटो पर उठा सवाल
भारतीय क्रिकेट टीम अहमदाबाद में इंग्लैड के खिलाफ टी 20 सीरीज खेल रही है। मैच की शुरुआत होने के साथ ही विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ वहां पहुंच गई हैं। हालांकि अभी तक मैच के दौरान वामिका की झलक दिखाई नहीं दी है। लेकिन इस बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है जो फैंस के लिए वामिका की पहली झलक से कम नहीं है।
आपको बता दें कि मैच से पहले सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के दरवाजे के बाहर लगी नेम प्लेट की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

नेम प्लेट की ये तस्वीर इस वजह से भी काफी दिलचस्प बनी हुई है क्योंकि विराट और अनुष्का के साथ नेम प्लेट पर वामिका का भी नाम लिखा हुआ है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर सबसे अधिक देखा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications