अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने प्रेगनेंसी के ऐलान के बाद मनाया जश्न- दुबई से वायरल वीडियो
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में ऐलान किया था कि उनके घर काफी जल्दी एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके साथ साथ अनुष्का शर्मा ने अपना बेबी बंप दिखाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस और बॉलीवुड, क्रिकेट के बड़े बड़े सितारों ने उनको बधाई दी थी।
लेकिन अब दोनों का एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये सेलिब्रेशन का वीडियो दुबई का है.. जहां इस समय विराट मौजूद हैं और आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं। रॉयल चैलेंज बैंगलोर के पेज से इस वीडियो को साझा किया गया है।

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने एक छोटी सी पार्टी दी थी जिसमें विराट और अनुष्का ने केक काटा था। इस दौरान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने फ्लोरल प्रिंट की पीच कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।
इसके अलावा वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। विराट की बात करें तो वो सफेद टीशर्ट के साथ कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और आरसीबी फैंस इसको लगातार साझा कर रहे हैं कमेंट्स भी कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कोरोना वायरस और लॉकडाउन के दौरान काफी समय तक अपने अपने काम से काफी दूरी पर रहे हैं। आप देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications