आपका फेवरेट कौन- अनुष्का और शाहरुख या कैट और किंग खान
कहते हैं कि जब एक ही फिल्म में एक से अधिक एक्ट्रेसेस हों तो उनके बीच कैट फाइट होना लाजमी है। फिल्म जब तक है जान को लेकर भी कुछ ऐसी ही खबरें चर्चा में आईं। ऐसी खबर आई कि कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के बीच फिल्म के चलते कुछ गलतफहमियां आ गयीं और उनकी वजह से दोनों एक दूसरे से काफी नाराज भी रहीं। हालांकि कैटरीना और अनुष्का ने कभी भी एक दूसरे को लेकर कोई भी विवादास्पद बयान नहीं दिया लेकिन इसके बावजूद मीडिया ने कई खबरों में इनके बीच की गर्मा गर्मी को हाइलाइट किया।
हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना कैफ ने कहा कि अनुष्का के साथ काम करना एक बहुत अच्छा एक्सपीरियंस था। अनुष्का हमेशा उन्हें कंफरटेबल फील कराती थीं। कभी भी अनुष्का और उनके बीच किसी तरह की कोई गलतफहमी नहीं आई। खैर कैटरीना की इस बात को सुनकर भी यकीन नहीं होता कि वाकई दोनों एक्ट्रेसेस फिल्म के सेट पर एक बार भी एक दूसरे से नाराज ना हुई हों। वैसे देखा जाए तो कैट को लेकर अनुष्का को थोड़ा कॉम्पलेक्स फील करना तो बिल्कुल सही है। क्योंकि फिल्म के प्रमोशन से लेकर फिल्म के ट्रेलर, प्रोमोस तक में जितना कैट को हाइलाइट किया गया है उतना अनुष्का को नहीं।
फिल्हाल तो फिल्म के रिलीज होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं लेकिन कैट और किंग खान की जोड़ी तो अभी से हिट हो गयी है। और देखा जाए तो इस प्रेम कहानी में अनुष्का दूर दूर तक कहीं नज़र नहीं आ रही हैं। लेकिन इसके बावजूद अब रब ने जोड़ी बनाई हैं तो शाहरुख और अनुष्का को ऐसे तो नहीं छोड़ सकते। तो आइये अब आप ही फैसला कीजिये कि आपकी फेवरेट कौन सी जोड़ी है शाहरुख और अनुष्का की या फिर शाहरुख और कैट की।


Click it and Unblock the Notifications