Samantha Anushka- दमदार प्रोजेक्ट के लिए अनुष्का और सामंथा ने मिलाया हाथ, उछल पड़ेंगे फैंस!

तेलुगू इंडस्ट्री का बड़ा नाम सामंथा रुथ प्रभु और हिंदी फिल्मों की दमदार अदाकारा अनुष्का शर्मा की अपनी अलग अलग फैन फॉलोविंग हैं। इन सितारों ने काफी काम किया है और ऐसा कहा जाता है कि आने वाले वक्त में वो तगड़ा धमाका करती नजर आने वाली हैं।
लेकिन आपसे कहा जाए कि एक ऐसा प्रोजेक्ट सामने आने वाला है जिसमें ये दोनों एक साथ नजर आएंगी तो आपका रिएक्शन कैसा होगा? हालांकि ये सच है और इस खबर के सामने आने के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सामंथा और अनुष्का एक फिल्म के लिए साथ आने वाली हैं जो कि महिला केंद्रित फिल्म होगी। इसको लेकर पता चला है कि, इस फिल्म को लेकर दोनों सितारे लगातार मिल रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा के भाई कर्नेश शर्मा हैं।
बता दें कि ये एक वेब सीरीज होगी जो कि कमाल की साबित होने वाली है। हालांकि इस वेब सीरीज को लेकर किसी तरह का आधिकारिका ऐलान नहीं हुआ है और कहा जा रहा है कि जैसे ही ऐसान होगा इस सीरीज का एक बज क्रिएट होने वाला है। हालांकि अनुष्का शर्मा कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।
चकड़ा एक्सप्रेस
अनुष्का शर्मा इस वक्त झूलन गोस्वामी की फिल्म को लेकर तैयारी कर रही हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि ये एक ऐसा धमाका होगा जिसके बार में शायद ही किसी ने सोचा होगा। अनुष्का शर्मा पहली बार किसी ऐसी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं जो कि एक बायोपिक होगी। सामंथा की बात करें तो वो हिंदी और पैन इंडिया प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि उनका एक आइटम नंबर पुष्पा 2 में भी नजर आ सकता है। क्योंकि उन्होने पुष्पा में कमाल कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications