Video: सुई धागा के प्रमोशन पर बोली अनुष्का, मुझे विराट से प्यार है और उनकी याद आ रही है

By Salman

अनुष्का शर्मा और वरुण धवन इस समय फिल्म सुई धागा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है और प्रमोशन को लेकर काफी मेहनत कर रही है। दोनो की बात करें तो फिल्म काफी ज्यादा स्पेशल है और दोनो का देसी अवतार फिल्म में नजर आने वाले है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उसका वीडियो वायरल हो गया और लोग काफी ज्यादा शेयर कर रहे है। बता दें कि प्रमोशन के दौरान अचानक सारे फैंस कोहली कोहली चिल्लने लगे तो अनुष्का का चेहरा खिल उठा और उन्होने कह दिया कि मुझे पता है आप उनसे प्यार करते है..मैं भी उनसे बेहद प्यार करती हूं और उनकी याद भी आ रही है।

बस अनुष्का का इतना कहना था और फैंस के बीच काफी ज्यादा शोर मचने लगा। बता दें कि दोनो इस इवेंट में फिल्म सुई धागा का एक गाना रिलीज करने आए थे।

virat kohli, anushka sharma, varun dhawan, sui dhaaga, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सुई धागा

इसके अलावा बात करें वरुण धवन की तो काफी ज्यादा अलग अलग फिल्में कर रहे है..बदलापुर और अक्टूबर में वरूण का अलग अंदाज जरूर दिखा था। लेकिन सुई धागा जैसी सादगी नहीं थी।

जाहिर है वरूण- अनुष्का के फैंस इस लुक से बेहद इंप्रेस होंगे। आखिर बहुत कम कलाकार ही होते हैं जो बिना किसी ग्लैमर वाले किरदार करना पसंद करते हैं। फिल्म को रिलीज होने में अब लगभग एक महीने का समय रह गया है।

लिहाजा, जोरशोर से प्रमोशन शुरु कर दिया गया है। खास बात है कि वरूण धवन ने आज तक अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।

लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि सुई धागा के साथ वह एक बार फिर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले पाते हैं या नहीं.. बता दें कि फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी और इसके ट्रेलर को लोगों ने काफी ज्यादा प्यार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X