विराट- अनुष्का और वर्ल्ड कप का नशा, शायद इसीलिए....
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिलेशिप स्टेसस पर भले ही सालों से कयास लगाये जा रहे हैं, लेकिन इन दोनों में से किसी ने कभी इस पर खुल कर चर्चा नहीं की। बहरहाल, क्रिकेट विश्व कप चल रहा तो अनुष्का ने सोचा होगा, मौका भी है, दस्तूर भी है, शायद इसीलिए एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने आखिरकार अपने रिलेशन को स्वीकारा और कहा कि, हां, वह इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली को डेट कर रही हैं।
जी हां, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का शर्मा ने यह साफ कहा है कि वह और विराट कोहली साथ हैं। अनुष्का ने कहा है, 'मैं इस बारे में बात इसलिए नहीं करती आई हूं क्योंकि अगर कोई आपसे खुलेआम अपने प्यार का इजहार करता है तो आप उससे सवाल पर सवाल करते जाएंगे, जिससे पता चलता है कि आपकी निजी जिंदगी का सम्मान नहीं किया जा रहा।'
पढ़ें- Pics: विराट-अनुष्का की छुपा-छुपी खत्म
अनुष्का ने कहा कि, मैं अपने रिलेशन का सम्मान करती हूं, इसीलिए इसे अभी तक पब्लिक नहीं किया था। हम्मम.. वैसे अनुष्का आपके इस बयान से विश्व कप खेलते विराट काफी खुश हो गए होंगे। इंडियन टीम के वाइस कैप्टन विराट कोहली ने भी आज तक कभी इस बारे में खुलकर बातें नहीं की थीं।
बहरहाल, अपने रिलेशन पर अनुष्का ने यह भी कहा कि, मैं जानती हूं कि मुझे क्या करना है क्या नहीं, मैं इस बारे में बात इसलिए नहीं करती क्योंकि यह मुझे मेरे काम से दूर करता है। जबकि हम दोनों फिलहाल अपने काम को पूरी गंभीरता के साथ समय देना चाहते हैं। आपको बता दें, इस साल अनुष्का की तीन फिल्में आने वाली हैं, 'बॉम्बे वेलवेट', जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' और 'NH 10'। इन तीनों ही फिल्मों से काफी उम्मीदें जताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
