अनुष्का के सितारे बुलंदियो पर
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे भाग्यशाली अभिनेत्री है। जहां उनके बॉलीवुड करियर की शुरूआत शाहरूख खान जैसे अभिनेता के साथ हुआ। अब उनकी दूसरी फिल्म शाहिद कपूर के साथ आने वाली है।
यशराज फिल्मस के बैनर तले बनने वाली फिल्म का अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया है हां इसका निर्देशन परमीत सेठी कर रहें है।
अब और सुनिए अनुष्का की तीसरी फिल्म खिलाडि़यों के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ बनने वाली है। इस फिल्म का नाम पटियाला हाउस है और इसका निर्देशन निखिल आडवानी कर रहें है।
अक्षय के साथ काम करने को लेकर अनुष्का काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि पर्दे पर उनके साथ रोमांस करते हुए काफी अच्छा लगेगा। तो फिर अनुष्का के सितारे काफी बुलंदियों पर है।
anushka sharma अनुष्का शर्मा परमीत सेठी शाहरूख खान शाहिद कपूर parmeet sethi shahid kapoor shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications