अनुष्का काफी हॉट और सेक्सी है: इमरान खान

इन दिनों इमरान खान बॉलीवुड में अलग तरह की फिल्में बनाने वाले निर्मात-निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मटरू की बिजली का मन डोला' में काम कर रहे हैं। फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ बनी हैं जिनके बारे में इमरान खान ने कहा कि अनुष्का एक बहुत अच्छी लड़की है। आज के दौर की सेक्सी और अच्छी अभिनेत्रियों में उनकी गिनती हैं। उनके साथ काम करने में मजा आया। उन्होंने बहुत कम समय में अच्छा काम किया है औऱ हिट फिल्में दी है।

इमरान ने यह बात उस सवाल के जवाब में कही जिसमें उनसे पूछा गया था कि ऐसी खबरें आयी थी कि सेट पर शूटिंग करते समय अनुष्का ने आपका काफी मजाक बनाया था जिसके कारण आप चिढ़ गये थे। इमरान ने कहा कि पता नहीं कौन लोग है जो इस तरह की बात कर रहें हैं। अनुष्का को मैं पहले से नहीं जानता था लेकिन अब उसके साथ मैंने काम किया है इसलिए आसानी से कह सकता हूं कि अनुष्का उनमें से नहीं जो फालतू मजाक करती हो या किसी का दिल दुखाती हो। वो एक खुशमिजाज हस्ती है जो अपने आस-पास के माहौल को हमेशा खुशनुमा रखती हैं।

मालूम हो कि इससे पहले इमरान खान ने कहा था कि फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' के एक सींस में उन्हें अनुष्का के साथ लिपलॉक सीन देना था जिसे करते वक्त वो काफी नर्वस हो गये थे। सीन कई रीटेक बाद फाइनल हुआ। खैर इस में कोई शक नहीं कि फिल्म मटरू की बिजली का मन डोला' में अनुष्का काफी हॉट अंदाज में हैं और इमरान के साथ उनके काफी गर्मा-गर्म सींस भी हैं।

गौरतलब है कि विशाल की इस फिल्म में , इमरान खान, शबाना आजमी औऱ पंकज कपूर लीड रोल में हैं। लेकिन इसमें एक खास करेक्टर भी है जिसका नाम है गुलाबो गाय। जो केवल पंकज कपूर को दिखायी देती है। हरियाणा की पृष्ठभूमि पर बनीं यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X