'लड़को के चक्कर में मत पड़ना नहीं तो...' जब इस एक्ट्रेस को MS धोनी ने दिए कड़ी नसीहत

Anushka Sen On Mahendra Singh Dhoni: टीवी इंडस्ट्री में कई सारे सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में एक बड़ा नाम कमाया है। इस लिस्ट में अनुष्का सेन का भी नाम शामिल है जिन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में हर किसी के दिलों पर राज किया। हालांकि कम उम्र में यहां तक पहुंचना सिर्फ उनकी मेहनत और उनकी लगन को जाता है।
लेकिन अब आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें उनके साथ इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं। अनुष्का उनसे कहती है कि वह धोनी को अपना चाचा मानती है और उनके साथ हर चीज भी शेयर करती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में अनुष्का सेन रहती है कि "मैंने 7 सालों में उनके साथ 14 से 15 एडवर्टाइजमेंट किए हैं। मैं उनसे साल में एक बार मिलती हूं और जब भी मिलती हूं तो उन्हें पूरे साल की गॉसिप बता देता हूं। मैंने इतने वक्त में यह क्या किया सब कुछ। इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हूं या फिर स्कूल में क्या चल रहा है।"
अनुष्का सेन ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मेरी बातें सुनने के बाद वह मुझे हर तरीके की सलाह देते हैं। वह कहते हैं कि तुम में जो एनर्जी है उसे किसी लड़के पर कभी भी वेस्ट मत करना।तुम अगर किसी को डेट भी कर रही हो तो सावधान रहना। वह मेरे लिए बेस्ट रिलेशनशिप गुरु भी है। उन्होंने मुझे बताया कि लड़कों के चक्कर में मत पड़ना।"
बालवीर एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने आगे बात करते हुए कहा कि "वह मुझे कहते हैं कि टैटू भी मत करवाना, क्योंकि जब तुम 25 साल की हो जाओगी तो तुम्हें यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा।" अनुष्का ने यह भी कहा कि धोनी उन्हें बिल्कुल अपने बच्चों की तरह ही मानते हैं और इसीलिए वह उन्हें अपना चाचा मानती है।
हालांकि अगर हम अनुष्का सेन के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से शुरुआत की थी। जहां पर उन्होंने बालवीर और झांसी की रानी जैसे बेहतरीन शोज में काम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड मूवीज, म्यूजिक वीडियोज और वेब सीरीज में भी काम किया है। इसी के अलावा वह अपने गुड लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











