PK New poster- ई देखा आमिर का जग्गू ट्रांजिस्टर के साथ
जैसा कि पीके की टीम का वादा था अनुष्का शर्मा भी आमिर खान की ही तरह ट्रांजिस्टर पहने पोस्टर पर नज़र आ ही गयीं। आमिर खान, राजकुमार हिरानी और अनुष्का शर्मा ने मिलकर हाल ही में पीके का नया डिजिटल पोस्टर रिलीज किया जिसमें अनुष्का शर्मा ने ट्रांजिस्टर पहना हुआ है। हालांकि आमिर खान के पोस्टर की तरह ये पोस्टर उतना विवादास्पद नहीं है।
पोस्टर में जैसा कि आप देख सकते हैं अनुष्का ने मिलिट्री की यूनिफॉर्म पहन रखी है और उसके ऊपर उन्होंने ट्रांजिस्टर पहना हुआ है। अनुष्का शर्मा के बाल छोटे छोटे हैं जैसा कि फिल्म में नज़र आएंगे। इस पोस्टर का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। कुछ दिन पहले कमाल आर खान ने भी ट्वीट किया था कि अनुष्का जल्दी से अपनी ट्रांजिस्टर वाला पोस्टर रिलीज करें।
आमिर खान ने सुबह ही ट्वीट किया और लिखा ई देख हमार जग्गू, ट्रांजिस्टर के साथ उसके बाद आमिर ने अनुष्का शर्मा की ट्रांजिस्टर वाली तस्वीर पोस्ट की है।


Click it and Unblock the Notifications











