दम मारो दम के टाइटिल ट्रैक से धूम मचा रही है अनुष्का

इस गाने में कुछ शब्द काफी बोल्ड भी है। इन बोल्ड शब्दों पर अनुष्का कहती हैं कि मु्झे नहीं लगता कि कुछ भी ऐसा अश्लील है। हिंदी, तमिल, तेलुगू , कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में अपने अब तक के कैरियर से मैं बहुत खुश हूं। मैंने बतौर वीवा अपने कैरियर की शुरुआत की थी। उसके बाद मैं वीजे बनी और फिर प्लेबैक सिगिंग में अपना किस्मत आजमाया। मैंने काफी मेहनत की है, बहुत कुछ सीखा और आज अपनी एक अलग छवि बना ली है। मैं मानती हूं कि मुझे अभी बहुत कुछ करना है लेकिन मैं खुश हूं।
गोलमाल, काइट्स जैसी फिल्मों में मेरे गीत को सभी ने सराहा। मेरी एक अलग तरह की आवाज है। हर गीत के लिए मैं नहीं हूं लेकिन कुछ गीत हैं जो सिर्फ मुझ पर ही शूट होते हैं। अपनी आवाज को अलग मानने वाली अनुष्का अलग तरह की स्टाइल स्टेंटमेंट भी मेंटेन करती है। जो बहुत कम सिंगर्स में देखने को मिलता है। अपने स्टाइल स्टेंटमेंट की बात करते हुए अनुष्का कहती हैं कि मेरा स्टाइल मंत्रा है कि कभी भी बोरिंग नहीं होने का फिर चाहे वह कपड़े हो या एक्सेसरीज। मैं स्टेज पर परफॉर्म करना पसंद करती हूं।


Click it and Unblock the Notifications











