अरबाज खान की फिल्म 'पटना शुक्ला' के लिए अनुष्का कौशिक ने की खास तैयारी, सीखा भोजपुरी लहज़ा!

अनुष्का कौशिक ने 2022 में एक से बढ़कर एक दिलचस्प प्रोजेक्ट किया जिसमें 'घर वापसी', 'थार' और 'क्रैश कोर्स' शामिल है। अनुष्का कौशिक ने तिग्मांशु धूलिया की वेब सीरीज 'गर्मी' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। फिलहाल वो अरबाज खान की फिल्म 'पटना शुक्ला' की तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं। बता दें कि 'पटना शुक्ला' शिक्षा घोटाले से जुड़ा सोशल ड्रामा फिल्म है।
इस फिल्म में रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं और अनुष्का कौशिक भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में अपने किरदार को लेकर उन्होंने पूरी तैयारी की है। तैयारी के दौरान उन्होंने उस इलाके में जाकर विद्यार्थियों से भी बात की और यह जानने की कोशिश की थी कि, उन्हें किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा अनुष्का कौशिक ने इस फिल्म के लिए भोजपुरी भी सीखी है। चूंकि फिल्म में उनका पटना से ताल्लुक रखता है इसलिए उन्होंने अपने लहज़े में परफेक्शन लाने के लिए ऐसा किया। उन्होंने इसके बारे में बातचीत करते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि अगर कोई भी अभिनेता या अभिनेत्री के लिए जो एक ऐसी जगह से एक चरित्र चुन रहा है जिसका वह कभी हिस्सा नहीं रहा है, उन्हें वास्तव में उस पर काम करना चाहिए क्योंकि नकली उच्चारण काफी बनावटी दिखाई देता है।'
उन्होंने आगे कहा- 'आप इसे चेहरे पर देख सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि किसी ने उनके चरित्र पर काम किया है या नहीं। साथ ही, मेरे लिए भी किरदार के मानस को समझना काफी जरूरी है क्योंकि वह एक अलग वर्ग से आती है।' बता दें कि फिल्म में रवीना टंडन और अनुष्का कौशिक के अलावा सतीश कौशिक, चंदन रॉय, जतिन गोस्वामी भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











