ब्लैक ब्रालैट में विराट संग अनुष्का तो अर्जुन के साथ झूमीं मलाइका, सेलेब्स ने ऐसे की नए साल की शुरुआत

Bollywood Celebs New Year 2023: दुनिया भर में नए साल की धूम है। हर कोई न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूबा हुआ है। इस मामले में बॉलीवुड सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं। तमाम सेलेब्स इस दिनों अपने पार्टनर्स और परिवार के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर हैं और बेहद शांति से मी टाइम इंजॉय कर रहे हैं। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर न्यू ईयर सेलेब्रेशन की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों एक से बढ़कर एक खास डेस्टिनेशन पर न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में हम आपके लिए सेलेब्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरेंऔर वीडियो लेकर आए हैं जो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं।
विराट-अनुष्का
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा न्यू ईयर के मौके पर दुबई में हैं। उन्होंने खुद ही दुबई से तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा ब्लैक ब्रालेट लुक में कहर ढा रही हैं।
अर्जुन-मलाइका
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए इस बार राजस्थान को चुना है। सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर में अर्जुन मलाइका ने वरुण-नतशा और अपने दोस्तों के साथ न्यू ईयर पर जमकर पार्टी की है।
शाहिद-मीरा
मीरा कपूर ने भी अपने न्यू ईयर सेलिब्रेश की झलक फैंस के साथ शेयर की हैं। शाहिद मीरा ने अपना नय साल बीच साइड पर सेलिब्रेट किया है। इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
सैफ-करीना
सैफ करीना इन दिनों अपनी फैमिली के साथ इंजॉय कर रहे हैं। करीना कपूर खान ने अपनी फैमिली फोटो शेयर कर सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई है। इस तस्वीर में पूरी पटौदी फैमिली साथ में दिखाई दे रही है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी
शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फिलहाल न्यू ईयर के मौके पर दुबई में हैं। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और नीतू कपूर के साथ सिड कियारा की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











