..................... Anushka Sharma is Looking great in Matru ki bijlee ka mandola said Imran Khan | लो इमरान ने भी कह दिया कि मटरू पर भारी है बिजली - Hindi Filmibeat

लो इमरान ने भी कह दिया कि मटरू पर भारी है बिजली

एक अदद हिट फिल्म को तरस रहे अभिनेता इमरान खान ने निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज की जमकर तारीफ की। इमरान ने कहा कि विशाल एक मंझे हुए निर्देशक हैं उनके साथ काम करना काफी मजेदार रहा। उम्मीद करता हूं कि लोग विशाल की फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' को लोग जरूर पसंद करेंगे। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो रही है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा कि फिल्म में वो एक पढ़े-लिखे गंवई युवक की भूमिका निभा रहे हैं। जो कि गांव के हालात सुधारना चाहता है जिसे कि चंद दुष्ट राजनेताओं ने बर्बाद कर दिया है। इस लड़ाई में उसका साथ देती है फिल्म की हिरोईन अनुष्का शर्मा जिनका नाम बिजली है। वो राजनेता पंकज कपूर की बेटी बनी हैं। जो कि शहरी वातावरण की लड़की है, लेकिन उसे गंवई मटरू यानी इमरान से प्यार हो जाता है।

इमरान ने कहा कि अनुष्का अपने रोल से उनपर भारी पड़ गयी है।शी इज परफेक्ट एक्ट्रेस। वैसे आपको बता दें कि इस तरह की प्रतिक्रिया कुछ दिनों पहले अनुष्का के चाहने वालों ने भी ट्विटर पर दी थी। सबका कहना था कि फिल्म की यूएसपी अनुष्का शर्मा ही है। खैर अब तो खुद इमरान मियां भी फिल्म में अनुष्का को दमदार बता रहे हैं।

Imran Khan
फिल्म में पंकज कपूर, शबाना आजमी, आर्य बब्बर और एक गुलाबो भैंस भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए इमरान मियां एक खाली गुलाबी बोतल लोगों को बांट रहे हैं जिसका ढक्कन खुलते ही फिल्म का टाईटल सांग बजता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X