अब आमिर खान बेचेंगे बर्फी!
साथ ही अनुराग बासु अब अपनी बर्फी को मिस्टर परफैक्शिनिस्ट के परफैक्ट हाथों का भी टच देना चाहते हैं और इसलिए वो चाहते हैं कि अब आमिर उनकी फिल्म बर्फी को आमिर खान प्रमोट करें। हालांकि उन्होंने खुलकर इस बात को जाहिर नहीं किया है उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा है कि जिस तरह आमिर अपनी फिल्मों के लिए ऑस्कर कैंपेन करते हैं वैसे ही मैं भी उन्हीं का अनुसरण करना चाहता हूं।
ज्ञात हो कि इससे पहले आमिर खान ने अपनी फिल्म पीपली लाईव को इस कदर प्रमोट किया था कि बिना किसी ब़ड़े हीरो के इस फिल्म को सिर्फ आमिर के नाम की वजह से ऑस्कर्स में भेज दिया गया था वो बात अलग है कि इसे पहेल ही राउंड में बाहर कर दिया गया। कहा तो ये भी जाता है कि शाहरुख खान से बेहतर कोई फिल्मों का प्रमोशन नहीं कर सकता लेकिन आमिर भी फिल्मों के प्रमोशन में पीछे नहीं कहे जा सकते।
फिल्हाल तो आमिर ने अनुराग की इस बात को लेकर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन देखिये हो सकता है कि जल्द ही आमिर अपनी हां या ना लेकर सामने आएं।


Click it and Unblock the Notifications
