रणवीर-रणबीर से बड़े हंटर हैं अनुराग!
रणवीर सिंह और रणबीर कपूर को बॉलीवुड के प्लेब्वॉय के तौर पर जाना जाता है। इनके लिए अनुराग ने एक शब्द यूज किया हंटर। अनुराग से पूछा गया कि उन्होंने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर दोनों के साथ काम किया है। इनमें से कौन सबसे बड़ा हंटर है। इस सवाल पर अनुराग को काफी बुरा लगा और उन्होंने कहा कि इन दोनों से बडे़ हंटर वो खुद हैं।
अनुराग का जवाब था मैं इस सवाल से बहुत अपमानित महसूस कर रहा हूं। रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से बड़ा हंटर तो मैं हूं। अनुराग कश्यप ने ये बात कही खुद द्वारा निर्मित फिल्म हंटर के 303 गाने की लॉंच के दौरान। अनुराग ने इस दौरान एआईबी रोस्ट को लेकर बात करने से मना कर दिया और जब उन्हें ये कहा गया कि क्या उन्हें लगता है कि आज भी हमारी इंडिया में लोग दोगले हैं।
तो इसपर अनुराग ने कहा हमारी मीडिया भी दोगली है। यहां भी लोग गलत को सही और सही को गलत बताते हैं। ज्ञात हो कि अनुराग कश्यप एआईबी रोस्ट शो के दौरान वहां पर मौजूद थे और उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी वहां पर कई बातें कही गयीं जिनके दौरान अनुराग हंसते हुए दिखे।


Click it and Unblock the Notifications












