साइलेंट फिल्म नहीं है प्रियंका रणबीर की बर्फी

By Belal Jafri

मुंबई। निर्देशक अनुराग बासु का कहना है कि रणबीर कपूर-प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म बर्फी मूक फिल्म नहीं है जैसा कि इसका पहला ट्रेलर देखने से पता चलता है। बासु ने कल रात संवाददाताओं से कहा, यह मूक फिल्म नहीं है।लोग फिल्म में बोल सकते हैं, वे बात करते हैं। आपको यह समझना होगा कि मेरे पास बड़े कलाकार हैं जो एक शब्द बोले बिना संदेश दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि समूची फिल्म में कोई संवाद नहीं है। मैंने नहीं सोचा कि मैं कोई मूक फिल्म बनाउंगा जिसमें शुरू से लेकर अंत तक कोई संवाद नहीं हो। जो बोल सकते हैं, उनके लिए संवाद हैं। मैं चाहता हूं कि हर किसी को कहानी समझनी चाहिए। फिल्म में कम संवाद हैं और यह फिल्म की विशेषता है। आपको बताते चलें की फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी।

Anurag says Barfee is not a silent film

इस फिल्म को लेकर गौर करने वाली बात ये है कि अगर इस फिल्म के ट्रेलर को ध्यान से देखा जाये तो लगेगा की अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने चरित्र के साथ न्याय किया है साथ ही फिल्म में प्रियंका ने भी अपने लुक और अपनी एक्टिंग के माध्यम से ये बता दिया है कि अब वो पूरी तरह से परिपक्व्य अभिनय ने लिए तैयार हैं।

पत्रकारों से मुखातिब अनुराग ने कहा कि पहले उनके द्वारा गंभीर मुद्दों पर कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है पहले वो अकेले थे आज वो शादी शुदा है और उनको पता है कि आज का दर्शक पर्दे पर क्या देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म सबके लिए है। जबकि इसके ठीक विपरीत गंभीर फिल्में एक चुनिंदा वर्ग के लिए होती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी और इस फिल्म के जरिये उनका मकसद खुशियां प्रसारित करना हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X