अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने शादी से पहले रखी आलीशान कॉकटेल पार्टी, खुशी-वेदांग समेत पहुंचे ये सितारे

Anurag Kashyap's Daughter Aaliyah organized cocktail party: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की इकलौती बेटी आलिया कश्यप अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें कि आलिया शेन ग्रेगोइरे से शादी कर रही हैं जो अमेरिका के रहने वाले हैं।
बता दें कि आलिया और शेन की शादी के फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। दो दिन पहले दोनों की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें तेजी से वायरल हुई थीं। वहीं बीते दिन आलिया की मेहंदी की रस्म थी और रात में आलिया और शेन ने शानदार कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया था। जी हां, हाल ही में आलिया की कॉकटेल पार्टी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं उनके होने वाले पति शेन खूबसूरत ब्लैक सूट में नजर आ रहे हैं।
आलिया और शेन की इस पार्टी में तमाम सितारे और उनके खास दोस्त पहुचे थे। बता दें कि आलिया की पार्टी में इम्तियाज अली और उनकी बेटी इदा अली भी पार्टी में नजर आए। इनके साथ ही आलिया की खास दोस्त खुशी कपूर भी इस पार्टी में पहुंचीं। खुशी के लुक को देख लोग तो दीवाने हो गए। जी हां, खुशी ने पेस्टल कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था।
इनके अलावा आलिया की पार्टी में खुशी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, औरी, अंजली धवन और मीहिर आहूजा भी पार्टी में नजर आए। आपको बता दें कि आलिया और शेन 11 दिसंबर को बॉम्बे क्लब, महालक्ष्मी रेस कोर्स में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों पिछले साल 2023 में सगाई कर चुके थे वहीं इस साल दोनों नया सफर शुरू करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











