..................... 'सर्कस बन चुकी है अंबानी की शादी..' अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने क्यों कही ये बात? Anurag Kashyap's daughter Aaliyah Kashyap says Anant Radhika Wedding becoming Circus, Viral chat - Hindi Filmibeat

'सर्कस बन चुकी है अंबानी की शादी..' अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने क्यों कही ये बात?

aaliyah kashyap anant ambani radhika merchant

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। इस शादी के लिए फंक्शन आज से महीनों पहले शुरु हुए थे। लेकिन अब मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने इस शादी को कुछ ऐसा कह डाला है जिससे बवाल मचा हुआ है।

दावा किया जा रहा है कि उनको भी इस शादी के लिए दावत दी गई थी लेकिन वो नहीं गईं। आलिया ने इस शादी को शादी ना बोलते हुए सर्कस कह डाला है और कहा कि वो सिर्फ इसलिए इस शादी में नहीं शामिल हुईं क्योंकि उनका आत्मसम्मान इस बात की इजाजत नहीं देता है।

23 साल की आलिया का बयान अब आग की तरह वायरल है और लोग इसपर बात कर रहे हैं। बता दें कि इस शादी के होने से पहले ही अंबानी परिवार दो प्री-वेडिंग इवेंट कर चुका है। हाल ही में आपको संगीत और हल्दी सेरेमनी में ढेरों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नजर आए थे। हालांकि आलिया का दावा है कि बुलाने के बाद भी वो नहीं गई।

ब्रॉडकास्ट चैनल पर किया खुलासा

आलिया कश्यप एक ब्रॉडकास्ट चैनल चलाती हैं जिसका नाम 'गप शप विद कश्यप' है। इस पर बात करते हुए उन्होने लिखा, 'इस समय अंबानी की शादी, शादी नहीं बल्कि एक सर्कस बन गया है।' इस शादी के कुछ कार्यक्रमों में मुझे भी इनवाइट किया गया था लेकिन मुझे पता है कि वो PR कर रहे थे। मैने मना कर दिया क्योंकि किसी शादी के लिए खुद को बेचने की तुलना में मेरे पास थोड़ा ज्यादा आत्मसम्मान है।'' आलिया कश्यप का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है।

आलिया भी हैं मुंहफट

पापा अनुराग कश्यप की तरह उनकी बेटी आलिया कश्यप भी मुंहफट हैं और अक्सर अपनी बातें कह देती हैं। आलिया ने किसी भी फिल्म में अबतक काम नहीं किया है लेकिन देखने वाली बात होगी कि वो ऐसा करती हैं या नहीं। आलिया के सर्कस वाले बयान पर अभी तक फिलहाल अनुराग कश्यप का रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि वो इसपर रिएक्ट करते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X