कोल माफियाओं की बैंड बजायेंगे कश्यप

By Priya Srivastava

अपने अलग अंदाज में बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों की बैंड बजानेवाले दबंग निर्देशक अनुराग कश्यप पिछले कई सालों से हिंदी फिल्मों में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। वे लगातार अपनी फिल्मों से दर्शकों को चौका रहे हैं। उनकी फिल्में कम बजट में बननेवाली अच्छी कहानी होती है जो दर्शकों को बेहद पसंद आती है।

इसी क्रम में उनकी अगली फिल्म 'गैंग ऑफ वशीपुर' है। जिसमें वे कोल माफियाओं की बैंड बजाते नजर आयेंगे। झारखंड के झरिया में होनेवाले कोयले की स्मगलिंग पर वे प्रकाश डाल रहे हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग भले ही बनारस में की हो लेकिन उन्होंने फिल्म को पूरी तरह झरिया पर आधार मान कर बनाया है। फिल्म के लेखक धनबाद से हैं।

अनुराग ने बताया कि यह अब तक उनकी सबसे महंगी फिल्म है और वे अभी इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के दो शेड्यूल धनबाद और वाराणसी में पूरे किये है। यह फिल्म कोल माफिया के इतिहास पर आधारित है। फिल्म के लीड किरदार में मनोज वाजपेयी के अलावा कई नये अभिनेता हैं, जो अपने अभिनय से चौंकाते हैं।

वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के ठीक बाद अनुराग अपनी नयी फिल्म की शूटिंग प्रारंभ करनेवाले हैं। सूत्रों की मुताबिक अनुराग की यह नयी फिल्म थ्रिलर होगी, जिसमें राहुल भट्ट लीड किरदार में होंगे। जिन लोगों ने फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट को देखा है, वे इस नाम से कंफ्यूज न हो।

यह राहुल भट्ट मॉडलिंग की दुनिया से आये हैं और कई टीवी कर्मशियल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। अनुराग बताते हैं कि उन्होंने राहुल का संघर्ष देखा है चूंकि दोनों कभी पड़ोसी थे। हालांकि उनके अभिनय व ऊर्जा को वह जानते हैं। राहुल का मानना है कि यह उनके सपनों को पूरा करने जैसा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X