जब तक मैं शाहरूख के साथ फिल्म नहीं कर लेता....तब तक मैं BOLLYWOOD नहीं छोड़ूंगा
शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग जितनी बाहर है उतनी ही बॉलीवुड में है और अनुराग कश्यप शाहरूख खान के कितने बड़े फैन हैं, ये शायद उन्होंने पहली बार बताया होगा।
शाहरूख के बारे में बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा कि वो मेरे कॉलेज के सीनियर हैं। मैं पूरी दुनिया से लड़ सकता हूं लेकिन उनसे नहीं लड़ सकता। अगर वो मुझे कभी डांट देंगे तो मैं बस कोना पकड़ कर रोने लगूंगा।

अनुराग ने बताया कि उन्होंने नो स्मोकिंग में पहले शाहरूख को लिया था और वो दोनों साथ काम करके काफी खुश थे। लेकिन फिर अनुराग को लगा कि जॉन ज़्यादा फिट लगेंगे और शाहरूख इस बात से हताश भी हुए थे।
इसके बाद फिर दोनों ने एक फिल्म पर साथ काम करना शुरू किया लेकिन वो भी नहीं बन पाई। अनुराग का कहना है कि जब तक मैं शाहरूख के साथ फिल्म नहीं बना लेता तब तक बॉलीवुड नहीं छोड़ूंगा।
मैं उनके लिए ऐसी स्क्रिप्ट लिखना चाहती हूं कि वो खिंचे चले आएं। वो ऐसी फिल्म होगी जिसे करने के लिए शाहरूख खान मरेंगे। उन्होंने बॉलीवुड में हमेशा मेरा साथ दिया है।
अनुराग ने बताया कि शाहरूख शुरू में मुझे कहते थे कि तुम बिल्कुल वैसा करते जाओ जैसा मैं तुम्हें कह रहा हूं लेकिन मैं अपने दम पर अपना नाम बनाना चाहता था।
इस इंटरव्यू को सुनकर हमारा दिल खुश हो गया लेकिन अब देते हैं एक मज़ेदार इंटरव्यू। सलमान खान के बारे में अनुराग का ये इंटरव्यू पढ़ेंगे तो लोटपोट हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
