आर्टिकल 370 पर अनुराग कश्यप के ट्वीट से हंगामा! बिना नाम लिए किसपर साधा निशाना?
कल जब से देश के गृहमंत्री अमित शाह ने इस बात का ऐलान किया है कि कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है जब से कई तरह के सेलिब्रिटी अपनी अपनी बात कह रहे हैं। अब इसको लेकर अक्सर अपने ट्वीट्स से विवादों में रहने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का ट्वीट सामने आया है। उन्होने बिना किसी का नाम लिए अमित शाह और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। अनुराग कश्यप ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि..
"क्या आप जानते हैं कि डरावना क्या है, एक आदमी सोचता है कि वह जानता है कि 1,200,000,000 लोगों के फायदे के लिए क्या करना सही है और उसके पास इसे करने की ताकत है।" इस ट्वीट के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका इशारा किस तरफ था।

इसके अलावा उन्होने एक ट्वीट और किया और लिखा कि.. "Article 370 या 35A, के बारे में में ज़्यादा नहीं कह सकता । इसका implication, history, या facts मैं अभी भी समझा नहीं हूँ।
कभी लगता है जाना चाहिए था , कभी लगता है क्यों गया ।ना मैं कश्मीरी मुसलमान हूँ ना कश्मीरी पंडित ।मेरा कश्मीरी दोस्त कहता है कश्मीर की कहानी Roshomon की तरह है" अनुराग के दोनो ट्वीट इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैँ। गौरतलब है कि कई सितारों ने इस बिल का स्वागत किया है।


Click it and Unblock the Notifications