'अंजान शख्स घर में घुस गया..' अनुराग कश्यप ने बताया हैरान करने वाला किस्सा, दंग रह जाएंगे आप!

गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप को भला कौन नहीं जानता है। अक्सर देखा जाता है कि वो अपनी बेबाकी से लोगों को हैरान करते हैं। लेकिन इस वक्त उनको लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको जानना चाहिए।
निर्देशक ने बताया है कि कैसे बिना बुलाए कोई उनके घर में घुस गया था। ये कोई अजनबी था जो चाहता था कि मैं उनकी स्क्रिप्ट पढ़ लूं। पिंकविला के मुताबिक अनुराग कश्यप ने बताया कि,
"एक आदमी जो अंजान था वो बिना बुलाए ही मेरे घर में ही घुस गया। घंटी बजी, दरवाजा खोला, घर में घुस गया। बोला 'सर मेरी स्क्रिप्ट पढ़लो', तो मैंने कहा यार 'कौन है तू?'' इसके बाद बात आगे बढ़ी और उस अंजान शख्स ने कुछ उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
वो लगातार स्क्रिप्ट पढ़ने की गुजारिश कर रहा था। हालांक अनुराग ने उसकी कहानी सुनी या नहीं इसको लेकर उन्होने आगे कुछ नहीं बताया है।
रखते हैं बेबाक राय
कुछ दिन पहले अनुराग कश्यप ने उन एक्टर्स को लेकर बात की थी जो प्रोड्यूसर्स का काफी खर्चा करवाते हैं। इसके अलावा बाकी लोगों को लेकर कश्यप ने कहा कि, हेयर और मेकअप आर्टिस्ट भी हैं जो रोज का 75,000 रुपये लेते हैं, जो तकनीशियन से कहीं ज़्यादा है। उन्होंने मज़ाक में कहा कि अगर उन्होंने हेयर और मेकअप आर्टिस्ट बनना चुना होता तो वे कहीं ज़्यादा अमीर होते। इसके बाद उनको लेकर बातें हुईं थीं।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो, कश्यप ने हाल ही में बैड कॉप सीरीज़ में काम किया, जिसमें उन्होंने एक्टर गुलशन देवैया के साथ खलनायक की भूमिका निभाई। अनुराग कश्यप शानदार डायरेक्टर होने के साथ साथ मंझे हुए एक्टर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications