..................... Anurag Kashyap termed Ram Mandir's Pran Pratishtha as propaganda, statement viral - Hindi Filmibeat

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को अनुराग कश्यप ने बताया प्रचार, बोले- 'ये कभी राम मंदिर था ही नहीं'

anurag kashyap

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप को हमेशा से अपनी बेबाक राय के लिए जाना जाता है। इस वक्त वो चर्चा में हैं क्योंकि उन्होने राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कुछ बयान दे डाला है। निर्देशक ने इसको सोची समझी प्लानिंग प्रचार बता डाला है। दैसे ही उनका ये बयान सामने आया तो लोग हैरान हैं।

अनुराग कश्यप ने रहा है कि, राजनेता इस वक्त जनता के गुस्से को इस्तेमाल कर रहे है और इसका फायदा उठा रहे हैं। लोकतंत्र सिर्फ नाम मात्र का है और इसके नाम पर अब सिर्फ फासिज्म हो रहा है।

गौरतलब है कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश के दिग्गजों को न्यौता गया था। इस लिस्ट में स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स और राजनेता तक शामिल थे।

क्या बोले अनुराग

अनुराग कश्यप इस दौरान एक इवेंट का हिस्सा थे और उन्होने राम मंदिर पर खुलकर बात की। फिल्ममेकर ने कहा, ''अयोध्या में 22 जनवरी जो कुछ भी हुआ वो सिर्फ प्रचार था। मेरा इसको देखने का बस यही नजरिया है। जैसे खबरों के लिए एड चलते हैं वैसे ही 24 घंटे राम मंदिर चला था। मेरा जन्म बनारस में हुआ है और यही कारण है कि मै नास्तिक हूं। धर्म नगरी में मैने बचपन से ही धर्म का कारोबार देखा है। ये कभी राम मंदिर था ही नहीं, ये राम लला का मंदिर था। इस दोनों चीजों में अंतर है जो कि देश को नहीं बताया जाएगा।''

दमदार फिल्में बनाते हैं अनुराग

अनुराग कश्यप काफी जीवंत फिल्में बनाते हैं और कहा जाता है कि उनकी फिल्मों में रियालिटी नजर आती है और लगातार वो मेहनत कर रहे हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर की दोनों फिल्मों में उन्होने किरदारों को ऐसे पेश किया है कि आपको लगेगा कि ये सभी रियल किरदार हैँ। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार इस फिल्म के बाद स्टार बन गए थे।

Read more about: anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X