इस डायरेक्टर ने सलमान खान की छाती के बाल को लेकर किया ऐसा कमेंट, फिल्म से फेंका बाहर

By Filmibeat Desk
Salman Khan

Anurag kashyap- Salman Khan:बॅालीवुड के लोकप्रिय निर्देशक अनुराग कश्यप हमेशा से ही किसी ना किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रहते हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो कि खबरों में छा गया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ काम करने को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि सलमान खान को दी एक सलाह के कारण उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। अनफिल्टर्ड बाई समदीश के एक एपिसोड में अनुराग कश्यप ने अपने करियर पर बात की है।

सलमान खान की खास और अच्छी फिल्मों पर अनुराग कश्यप ने कहा कि मुझे उनकी सुल्तान, दबंग और बजरंगी भाईजान पसंद है। अनुराग ने एक किस्सा बताते हुए कहा कि उन्हें एक फिल्म से बाहर कर दिया गया था। इसकी वजह यह थी कि उन्होंने हीरो को छाती पर बाल उगाने के लिए बोला था। वो हीरो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान हैं।

अनुराग कश्यप ने बताया कि वो फिल्म तेरे नाम थी। तेरे नाम में सलमान खान को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी अनुराग कश्यप की थी। एक्टर और मेकर्स के साथ उनके मतभेद हो गए। उन्हें फिर फिल्म से बाहर कर दिया गया। इसके बाद सतीश कौशिक ने फिल्म के निर्देशन का काम पूरा किया। अनुराग ने यह भी बताया कि वह शाहरुख की पठान से वापसी से खुश हैं। वह कहते हैं कि मैंने कई दफा शाहरुख के साथ काम करने के बारे में सोचा है। जब भी शाहरुख कॅाल करते हैं तो मैं खड़ा हो जाता हूं।

वह मेरे कॉलेज के सीनियर रहे हैं। वह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। मैं शाहरुख खान की वापसी से बहुत खुश हूं। आपको बता दें कि अनुराग कश्यप बीते कुछ साल से बीमार रहे हैं। कोविड के साथ उन्हें हार्ट अटैक भी आ गया था। यहां तक कि उन्हें तैरने के कारण सुनाई देना भी बंद हो गया था। फिलहाल वह ठीक हैं और फिर से फिल्मों के प्रति अपने कदम तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anurag kashyap salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X