अनुराग कश्यप की Kennedy को MAMI फिल्म फेस्टिव में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 2 मिनट में बिक गई थी 2000 टिकट

By Filmibeat Desk
anurag-kashyap-sunny-leone-rahul-bhats-film-kennedy-receives-standing-ovation-at-mami-film-festival

Kennedy receives standing ovation at the MAMI: अनुराग कश्यप निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कैनेडी' ने ग्लोबल ऑडियंस को इम्प्रेस करने के बाद अब देश में भी अपना जलवा दिखाया है। सनी लियोन और राहुल भट्ट स्टारर यह फिल्म हाल ही में मुंबई में आयोजित मामी फिल्म फेस्टिवल 2023 में दिखाई गई और जहां ऑडियंस ने स्टैंडिंग ओवेशन और तालियों के साथ फिल्म का स्वागत किया।

एक के बाद एक, ये फिल्म अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी छाप छोड़ रही है। फिल्म 2023 कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई और फिर 2023 सिडनी फिल्म फेस्टिवल में और फिर बुकियॉन इंटरनेशनल फैंटास्टिक फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन की गई, जहां दर्शकों द्वारा इसे बेहद पसंद किया गया। और अब जब फिल्म MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 में पहुंची तो इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला है।

इस शानदार प्रतिक्रिया से अभिभूत होकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने ऑडियंस के प्रति अपना आभार जाहिर किया और बताया कि यह कहानी कैसे और कहां शुरु हुई। इस दौरान मंच पर निर्देशक के साथ-साथ राहुल भट्ट, सनी लियोन और टीम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

2 मिनट में बिक गई 2000 टिकटें

कैनेडी के लिए दर्शकों का उत्साह स्क्रीनिंग से पहले ही खूब देखने को मिला क्योंकि महज दो मिनट के अंदर ही फिल्म की सभी 2000 उपलब्ध सीटें बिक गईं। यह सचमुच एक उदाहरण है कि कैसे कम बजट और बड़े स्टार के बिना ही ये फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को जीत रही है। इसने वास्तव में सिनेमा में इसकी रिलीज के लिए उत्साह बढ़ा दिया है।

कैनेडी अनुराग कश्यप द्वारा लिखित और निर्देशित हैं, जिसमें राहुल भट्ट और सनी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियोज़ और गुड बैड फिल्म्स के रंजन सिंह और कबीर आहूजा ने किया हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kennedy anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X