Govinda और डेविड धवन को लेकर ये क्या बोल गए Anurag Kashyap? चर्चा में है बयान!

अनुराग कश्यप उन शानदार फिल्ममेकर्स में से एक हैं जिन्होने ऐसी फिल्में दी हैं कि उनको याद रखा जाएगा। गैंग्स ऑफ वासेपुर तो लोगों के दिलों पर अलग जगह बना चुकी है। लेकिन इस वक्त उनके कुछ बयान सामने आए हैं और वो अपनी साथी निर्देशकों की तारीफ करते नजर आए हैं। अनुराग ने हाल ही में रोहित शेट्टी के साथ-साथ डेविड धवन और गोविंदा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि चर्चा में है।
उन्होने डेविड धवन और गोविंदा को लेकर कहा कि, दोनों एक टीम के रूप में कमाल थे। उन्होंने फिल्म निर्माता को भारत में मुख्यधारा के सिनेमा की एक शैली स्थापित करने का श्रेय दिया। जी हां, एक दौर था जब गोविंदा और डेविड धवन ने हंगामा मचा रखा था और उनकी फिल्में लाइन से सुपरहिट होती थीं।
इस लिस्ट में शोला और शबनम, राजा बाबू, कुली नंबर 1, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, और साथी जैसी फिल्में शामिल हैं। गोविंदा और डेविड ने इन फिल्मों में कमाल का काम किया था।
इस दौरान अनुराग कश्यप एक इंटरव्यू में थे और उन्होने कहा कि, "मुझे मुख्यधारा देखने में बहुत मज़ा आता है, अच्छी मुख्यधारा। हमारी मुख्यधारा आज बहुत खराब हो गई है, गुणवत्ता के लिहाज से। एकमात्र व्यक्ति जिसकी खुद की और ईमानदारी आप देखते हैं, वह रोहित शेट्टी हैं, यही वजह है कि आप उनकी फिल्मों का आनंद लेते हैं।
उनमें से बाकी बस जो काम करता है उसकी नकल करने की कोशिश कर रहे हैं।'' बता दें कि रोहित शेट्टी काफी कम रीमेक्स करते हैं और उनकी फिल्में लोगों के दिलों में घर कर जाती हैं।
वर्कफ्रंट-
अनुराग कश्यप की बात करें तो काफी समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं। उनके फैंस बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। जब भी किसी तरह का प्रोजेक्ट वो करते हैं उसकी चर्चा सुनाई जरूर देती है। हालांकि रोहित शेट्टी कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और उनमें से एक रणवीर सिंह की सर्कस है। फिल्म की शूटिंग जारी है और अगले साल फिल्म रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











