फिल्म के ऐलान के बाद आखिर प्रोड्यूसर पर क्यों भड़के Anurag Kashyap, कहा- 'तुम्हारी जगह तो गटर में है'

Anurag Kahsyap

Anurag Kahsyap Slams Vijay Subramanyam: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने हाल ही में आने वाली AI से बनी फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान - दि एटरनल' के प्रोड्यूसर विजय सुब्रमण्यम पर कड़ा हमला बोला है। यह फिल्म अबंडंटिया एंटरटेनमेंट और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क की Historyverse के जरिए बनाई जा रही है और इसे भारत की पहली "Made-in-AI" थिएट्रिकल फिल्म बताया जा रहा है।

अनुराग कश्यप का आरोप

अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर विजय सुब्रमण्यम को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे क्रिएटर्स की भलाई के बजाय सिर्फ मुनाफे के पीछे भाग रहे हैं। कश्यप ने लिखा कि यह वही शख्स है जो एक टैलेंट एजेंसी का हेड है और कलाकारों, राइटर्स और डायरेक्टर्स को रिप्रेजेंट करता है, लेकिन अब वही AI से फिल्म बना रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- 'अगर आपको लगता है कि AI असली कलाकारों से बेहतर है, तो यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का फ्यूचर है, जहां स्पाइनलेस और डरपोक कलाकार ही रह जाएंगे।'

कश्यप ने आगे कहा कि जो भी एक्टर या कलाकार खुद को कलाकार मानते हैं, उन्हें इस कदम का विरोध करना चाहिए या फिर ऐसी एजेंसी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने विजय सुब्रमण्यम को "शर्मनाक" बताया और कहा कि वे क्रिएटर्स की इज्जत नहीं करते।

विक्रमादित्य मोटवानी ने भी जताई नाराजगी

अनुराग कश्यप से पहले फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने भी इस फिल्म के ऐलान पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- "और ये शुरू हो गया... अब जब सब कुछ 'Made in AI' है, तो राइटर्स और डायरेक्टर्स की किसे जरूरत है?"

फिल्म की रिलीज

फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान - दि एटरनल' को 2026 में हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज करने की योजना है। मेकर्स का दावा है कि यह प्रोजेक्ट "Made-in-AI, Made-in-India" का पहला एग्जांपल होगा।

More from Filmibeat

Read more about: anurag kashyap
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X