गृह मंत्री अमित शाह पर भड़के अनुराग कश्यप- कहा, इतिहास थूकेगा इस जानवर पर
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लंबे समय से विरोध जता रहे निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप ने अब गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए एक विवादित ट्विट किया है। ट्विट में उन्होंने लिखा है कि, 'हमारा गृहमंत्री कितना डरपोक है, इतिहास थूकेगा इस जानवर पर।' इस ट्विट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर विरोध जता रहे हैं।
अनुराग कश्यप ने ट्विट किया है- हमारा गृहमंत्री कितना डरपोक है । खुद की police , खुद ही के गुंडे , खुद की सेना और security अपनी बढ़ाता है और निहत्थे protestors पर आक्रमण करवाता है । घटियेपन और नीचता की हद अगर है तो वो है Amit Shah । इतिहास थूकेगा इस जानवर पर।

दरअसल, हाल ही में एक रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की सभा में कुछ लड़कों ने सीएए के खिलाफ नारे लगाए। जिस पर गृह मंत्री ने उन्हें मंच से बाहर के जाने को कहा। इसके बाद लोगों ने एक लड़के को रैली में मरना शुरू कर दिया। फिर अमित शाह ने भाषण रोककर सुरक्षा में तैनात पुलिस को उस लड़के को ले जाने के लिए बोला।
बहरहाल, सीएए को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में स्वरा भास्कर से लेकर तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, शबाना आज़मी सभी कलाकारों ने गुस्सा जाहिर किया है।


Click it and Unblock the Notifications